Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी गदर-2, अब तक का कलेक्शन ₹261 करोड़गदर2 पठान के बाद 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने 238 करोड़ रुपए कमाने वाली द केरला स्टोरी को पीछे कर दिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस में सिर्फ 6 दिन में गदर2 की टोटल कमाई 261.35 करोड़ रुपए हो गई है। अब 543.05 करोड़ कमाने वाली शाहरुख खान की फिल्म पठान ही गदर2 से आगे है।ये खबर अहम क्यों है फिल्म दुनिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि गदर2 पठान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे कर सकती है। खास बात यह है कि पठान सोलो रिलीज हुई थी। इसके अलावा उसका स्क्रीन काउंट भी गदर2 से ज्यादा था। इसके बावजूद अगर गदर2 पठान के कलेक्शन के नजदीक भी पहुंचती है तो यह अपने आप में ऐतिहासिक होगा।