Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
.टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 18 को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। इस शो में होने वाले वीकेंड के वार का सभी को इंतजार रहता है। हाल ही में मेकर्स ने शो में मल्लिका शेरावत के आने का प्रोमो साझा किया था, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया था। इस शो के वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत आईं। मल्लिका ने इस दौरान सलमान के साथ जो मस्ती और छेड़खानी की उसका वीडियो मेकर्स ने भी साझा किया है। मल्लिका ने मस्ती मजाक के साथ शो में सलमान खान के साथ डांस भी किया। इस वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस शो में मल्लिका ने सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर बताया। मल्लिका ने कहा कि आप मेरी आंखों में देखिए न सलमान आग लग जाएगी।