Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 8, 2025
Posted Mar 7, 2025
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म मेरी क्रिसमस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक श्रीराम राघवन ने हाल ही में बताया था कि वह फिल्म में पहले विजय की जगह सैफ को लेना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया था। निर्देशक ने एक बातचीत में कहा सैफ स्वाभाविक रूप से नाराज थे लेकिन उस पल में सबसे अच्छा जो वह कर सकते थे वह उन्हें आश्वस्त करना था कि वह उनके साथ सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। बाद में उन्होंने कटरीना के साथ विजय को साइन किया।श्रीराम राघवन ने एक बातचीत में कह ह कहानी एक अलग युग की है। अगर मैंने सिर्फ साधारण कथानक लिया होता तो मैं सीआईडी का एक एपिसोड बना सकता था। मुझे एक अभिनेता के रूप में सैफ पसंद हैं हालांकि हमारी आखिरी फिल्म नहीं चली। उस समय वह इतना कुछ नहीं कर रहे थे तो मैंने सोचा ये अच्छा होगा। मैं उनसे मिलने गया। उन्हें कहानी बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि बढ़िया चलो इसे करते हैं और फिर मैंने इसे निखारना शुरू कर दिया। निर्देशक ने आगे कहा ऐसा नहीं था कि वह कोई समस्या थी। मैं फिल्म भी कर सकता था लेकिन बात बस इतनी है कि जब मैं इसे लिख रहा था तो कुछ क्लिक नहीं हो रहा था मुझे नहीं पता क्या यह बहुत कठिन था कि जाकर उन्हें बताया जाए। वह स्वाभाविक रूप से परेशान था। उन्होंने आगे बताया कि यह 2018 में हुआ था जब उनके मन में कोई वैकल्पिक अभिनेता भी नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सैफ के साथ फिल्म की कोई शूटिंग नहीं की थी। सैफ अली खान और श्रीराम राघवन ने एक हसीना थी और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।